वो आयी थी कुछ इस तरह क़यामत बनकर
एक नहीं सौ बार मरें हम बयानात सुनकर
कांप जाती थी रूह अपनी वो मंजर देखकर
एक तू ही खड़ा रह गया सिर्फ गवाह बनकर
कोई कहता था कि आया था अजब सैलाब
कोई कहता था कि गुज़र गया एक गर्दाब
मिट गए कई आशियाने टूटे गए कई ख्वाब
अब बस रह गयी जिंदगी मुसीबत बनकर
कोई अपनों के हाथ से छुटकर चला गया
कोई नाराज़ लहरों से लड़ता ही चला गया
कोई पहाड़ पे भूख प्यास से दम तोड़ गया
हर हादसा रह गया बस एक सवाल बनकर
उजड़े आशियाने तो चलो फिर बन जायेंगे
जो चले छोड़ बीच में वो कहाँ अब आएंगे
एक दिन आँखों से आंसू भी सूख जायेंगे
गुजरे लम्हे तो जरुर उभरेंगे टीस बनकर
रामकिशोर उपाध्याय
23-6-2013
Friday, 21 June 2013
एक मुक्तक
वो टूट गया सिलसिला
जब कली से फूल खिला
तन मन के टूटे तटबंध
जब नदी से सागर मिला
रामकिशोर उपाध्याय
उत्तराखंड की इस विपत्ति में सभी के दुःख में मैं भी अत्यंत दुखी हूँ और सभी की मंगल कामना करता हूँ . यह कविता केदार के नाथ की हमको चेतावनी स्वरुप हैं
शिव(प्रकृति ) की चेतावनी ++++++++++++++++
मैं तो अपने नंदी पे सवार ले गणेश पारवती को संग जग कोलाहल से दूर यहाँ आ बसा पहाड़ सपरिवार
तूने कभी मुझके भोला बताया और किये पांव मुझपे सवार कभी तू पूजने लगा सरे राह फिर भी नहीं किया प्रतिकार
मैंने टोका तुझे बार-बार करता रहा तू बस इंकार मुझे रहने दे अकेला यहाँ तू करता रहा मेरा व्यापार
हिमगिरी पे भी किया तंग किया हैं मेरी शांति को भंग खुद ही काटे पहाड़ पेड़ सब मेरा नहीं,ये तेरा ही हैं प्रहार
तू यह जान ले ऐ मानव ! खा जायेगा लालच का दानव बस रख मुझे अपने ह्रदय में वरना यूँ ही मिटेगा बार-बार
राम किशोर उपाध्याय
Wednesday, 19 June 2013
वो हर रात अपने अल्फाज को तकिये के नीचे रखता और सुबह बाज़ार में सिक्कों के बदले चलाने लगता
रामकिशोर उपाध्याय
Tuesday, 18 June 2013
संकेत
+++++
और
भी कई है ऊंचाईयां
आकाश के आगे -
ना देखो घबराकर
तुम्हे एहसास नहीं है -
तुम तो एक तृण हो
उड़ते गुबार का -
हवा के झोंको को तुम अपनी उडान ना मानों
वह तुम्हारी गति नहीं हैं
तुम्हे ना धरा मिलेंगी
ना ही आकाश
हां ................
अगर तुम समुद्र के किनारे
उड़कर बैठ गए तो हो सकता है
कोई तुम्हारा सहारा लेकर
डूबने से बच जाये
वैसे तिनकों का सहारा डूबने वाले लेते नहीं है
डूबने वाले
अक्सर तैरने के भ्रम में डूब जाते हैं
अच्छा होता
तुम उत्सर्जित पत्र बन उड़ जाते
एक नए बसंत के स्निग्ध पत्र को जन्म देकर
या फिर किसी ताल के जल पर बैठ जाते
जिस पर कोई नन्हा जीव
नांव बनाकर उतरजाता
पार .....................
चला जाता उस पार
जहाँ उसका प्रियतम
कर रहा है इंतज़ार .......