दुनिया का रखवाला, रखता बस एक मृगछाला,
माँ पारवती के साथ, वो है भस्म लपेटना वाला,
गणेश जी एवं कार्तिकेय का पिता,त्रिनेत्र वाला ,
पी हलाहल जग हेतु , वह शीघ्र सुधि लेने वाला।
Wednesday, 6 March 2013
कि मै आजकल क्यों गुम-सुम रहता हूं ,
बस टूटे बुतों की गुफ्तगू सुनता रहता हूँ।
जो ना शिवाले गए और नाही काबे में,
उनकी इबादत खुदा से कहता रहता हूं।
फेल हुआ जिन्दगी के हर इम्तिहान में,
बस उन सवालों का हल ढूंढता रहता हूँ।
ब्रह्माण्ड
अनंत असीम
असंख्य नक्षत्र , चन्द्र , ग्रह
विशाल आकाश गंगा
बहु आयामी दिशाए
सूर्य --
एक दम निष्पक्ष
रश्मियों का अविराम प्रसार
उदय से अस्त तक
एकदम अपने कार्य में व्यस्त
करता पुष्पित पल्लवित
पंकज या कैक्टस
थार का मरू
या हो घने वन का तरु
सबल या निर्बल
अचल या चंचल
देता सबको उर्जा का ,ऊष्मा का संबल
परिक्रमा कर धरा पर रखता नज़र
पर एक पुष्प की नज़र से
होता नहीं सूरज ओझल
सूर्यमुखी का विश्वास अटल
घन -घटा में भी घूमता अविरल
निष्काम प्रेम में व्याकुल
प्रेमी सा विव्हल।
मै हूँ पानी -- पर देखा लोगो को होते- होते पानी पर देखा हैं बिन पानी के और तो और पानी उतरते हुए कभी -कभी तो दुश्मन भी पिला देते है पानी कई कोसते है पी -पीकर पानी अब तो लोग लड़ते है पाने को पानी अपना पराया जानकर मेरा कोई रंग नहीं मेरा कोई रूप नहीं जिस में डालो ढलता हूँ वही ख्याब सा सुनहरा भी नहीं शबाब सा लाल भी नहीं फूलों में गुलाब भी नहीं
पर हर रंग में घुलता हूँ माँ के दूध में मिलता हूँ हर नदी में बहता हूँ हर आंख में बसता हूँ गम में टपकता हूँ ख़ुशी में झलकता हूँ हर झरने से दौड़ता हूँ मैं कहां नहीं हूँ यह जान लो - हू जिंदगी की रवानी हूँ मानवता के अस्तित्व की कहानी मिनरल बोतल का पानी नदी का पानी झरने का पानी नल का पानी जो भी कहो मै हूँ पानी -- मै हूँ पानी----
बसंत में धरती ने
किया नए पत्तों और फूलों से श्रंगार
पीली सरसों और खिले गुलाब हज़ार
पर गुलाब एक
और रंग बेशुमार
लाल -
प्रतीक प्रेम का
गुलाबी-
शहद से विचार का
श्वेत -
अंतःकरण की शुद्धता का
आज प्रेम -दिवस पर
कर रहा हूँ अर्पण-
एक नहीं, दो नहीं
तीनों रंगों के गुलाब
मित्रों! कर लेना स्वीकार
मेरे प्रति अपनी भावना के अनुसार
हो सके तो कर देना व्यक्त आभार
यह अगले वर्ष 14 फरवरी तक ही नहीं
मुझे प्राप्त होगा आपका
एक अलभ्य शाश्वत उपहार।